LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR CRIME –दहशत फैलाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, रोकने के लिए पहुंचे अवर निरीक्षक पर चलाई गोली

BIHAR CRIME – पटना-गया रेलखंड के एक प्रमुख स्टेशन पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो अवर निरीक्षक को ही उन्होंने गोली मारने की कोशिश की।

BIHAR CRIME –दहशत फैलाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने क
रेलवे स्टेशन बदमाशों ने की फायरिंग- फोटो : NEWS4NATION

MASAURHI - पटना-गया रेलखंड पर बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से नदौल रेलवे स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग की है। फायरिंग की यह घटना स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 के पास हुई है। वहीं फायरिंग की सूचना के बाद जब मसौढ़ी थाने पुलिस की टीम वहां पहुंची तो बदमाशों ने अवर निरीक्षक पर भी गोली चला दी। हालांकि गनिमत यह रही है कि वह इससे खुद को बचाने में सफल रहे।

पूरी घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात चार से पांच अपराधियों ने लगातार तीन राउंड फायरिंग करने लगे,जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान जीआरपी ने मसौढ़ी थाने की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद में तत्काल मसौढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग कर रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी, लेकिन बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अवर निरीक्षक के ऊपर भी फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल बाल बच गए। वहीं गोलीबारी के बाद सभी आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। 

आरोपियों की हुई पहचान

मामले में मसौढ़ी के थानाध्यक्ष विजय यादवेंद्रु सभी आरोपियों की पहचान कर लेने और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है. थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.