LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime: थम नहीं रहा भ्रष्टाचार, अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में घूसखोरी के वीडियो वायरल, कार्रवाई का इंतजार

प्रखंड मुख्यालय स्थित संख्याकी कार्यालय में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में घूसखोरी का वीडियो वायरल हो रहा है।

bihar News
थम नहीं रहा भ्रष्टाचार- फोटो : Reporter

Bihar Crime: खगड़िया के अलौली प्रखंड में भ्रष्टाचार की गंगा बेरोकटोक बह रही है। लगातार वीडियो वायरल होने के बावजूद, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे साफ है कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति सिर्फ कागजों पर ही सीमित है।

पिछले महीने ही, अस्पताल में गर्भवती महिलाओं से एएनएम द्वारा अवैध वसूली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिश्वतखोरी और प्रखंड मुख्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में घूसखोरी के वीडियो वायरल हुए थे। खगड़िया सांसद ने भी इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Diarch GO

आम जनता से हो रही अवैध वसूली खगड़िया में चर्चा का विषय बनी हुई है। इतने सारे वीडियो वायरल होने के बाद भी अधिकारी मौन साधे हुए हैं। कोई भी पदाधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है। स्पष्टीकरण के अलावा कोई कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ रहा है, जो आम लोगों के लिए चिंता का विषय है।

30 दिनों में अलौली के सरकारी अस्पताल से लेकर कार्यालय में घूसखोरी के तीन- तीन वीडियो वायरल होने के बाद भी अधिकारी आखिरकार खामोश क्यों हैं।सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कोई भी पदाधिकारी इस मामले पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। बस स्पष्टिकरण के अलावा कोई भी कारवाई नहीं होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता हुआ नजर आना कहीं न कहीं आमजनों के लिए बड़ी परेशानी का विषय है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार