LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: थाने में आकर गवाही दो वरना ठूंस देंगे जेल में!...महिला पुलिस अधिकारी पर वकील ने धमकाने का लगाया आरोप, थाना प्रभारी पर पहले से चल रही है विभागीय जांच

कील ने जमुई की SC/ST थाना प्रभारी ब्यूटी कुमारी पर धमकी देने और जेल में ठूस देने का आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले भी इसी महिला अधिकारी पर एक पीड़ित का केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया गया था जिसकी विभागीय जांच जारी है।

bihar News
ठूंस देंगे जेल में!...- फोटो : Reporter

Bihar Crime: जमुई से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। जहां एक वकील ने जमुई की SC/ST थाना प्रभारी ब्यूटी कुमारी पर धमकी देने और जेल में ठूस देने का आरोप लगाया है। दरअसल जमुई सिविल कोर्ट के वकील गरीब गिरी गोस्वामी एक SC/ST मामले की पैरवी कर रहे थे और इसी मामले में समझौता का पिटिशन भी इनके द्वारा माननीय न्यायालय में दायर किया गया था। इसी केस में अनुसंधानकर्ता खुद SC/ST थाना प्रभारी है। इसी मामले को लेकर वकील साहब ने आरोप लगाया है कि मैडम ने खूब हड़काया है और धमकी दी है कि थाना में आकर गवाही दो नहीं तो जेल में ठूस देंगे। 

यही नहीं उनका आरोप है कि उनकी पत्नी को भी नोटिस दिया गया है और उन्हें भी धमकाया गया है। पीड़ित वकील ने इस मामले को लेकर जमुई एसपी चंद्रप्रकाश को लिखित आवेदन दिया है और अविलंब कार्रवाई की मांग की है। मामला यही नहीं रुका है अधिवक्ता संघ ने भी इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई है और संघ के सचिव अमित भालोटिया ने भी आवेदन को फॉरवर्ड किया है। 

Diarch GO

आपको मालूम होगा कि कुछ दिनों पहले भी इसी महिला अधिकारी पर एक पीड़ित का केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया गया था जिसकी विभागीय जांच जारी है। इस मामले में भी महिला अधिकारी ब्यूटी कुमारी की खूब फजीहत हुई थी।

 जमुई एसपी से इस बाबत जब फोन से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है जांच कर अग्रतर कारवाई की जाएगी। अब देखना लाजिमी होगा कि लगातार लग रहे आरोपों के बाद क्या जमुई एसपी कोई ठोस कार्रवाई करेंगे या फिर से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। बहरहाल जमुई में पुलिसिंग की स्थिति बेहद सामान्य है कुछ मामलों को छोड़कर बहुत ऐसे मामले है जिसमें अभी तक जमुई पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लग पाई है। ऐसे में जमुई पुलिस कप्तान के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी आ गई है और आमलोग उनकी तरफ ही टकटकी लगाए बैठे है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित कुमार