LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR CRIME - जहानाबाद में इंसानियत हुई शर्मसार, चाय दुकान में पानी का मग उठाने पर दुकानदार ने की सफाईकर्मी की पत्थर से कूचकर हत्या

BIHAR CRIME - जहानाबाद में एक सफाईकर्मी की सिर्फ पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने चाय दुकान में बिना पूछे पानी का मग उठा लिया था। जिससे दुकानदार नाराज हो गया था। हत्या की घटना के बाद सभी सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया है।

BIHAR CRIME - जहानाबाद में इंसानियत हुई शर्मसार, चाय दुकान म
पानी पीने पर सफाईकर्मी की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

JAHANABAD - एक तरफ सरकार की कोशिश है कि सभी पिछड़े तबके के लोगों को समाज में सम्मान दिलाएं। वहीं दूसरी तरफ जहानाबाद में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आयी है। यहां एक सफाईकर्मी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। सफाईकर्मी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चाय दुकान में रखे मग से पानी पीने की कोशिश की थी। जिससे दुकानदार नाराज हो गया और उसने सफाईकर्मी को मार डाला

यह घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के मल्हचक बाल्टी फैक्ट्री के समीप की है।  जहां नगर परिषद में सफाईकर्मी लल्लू शनिवार को कचरा उठाने के लिए गया था। कचरा उठाने के बाद अंबेडकरनगर का रहनेवाला लल्लू पास के चाय दुकान पर गया। जहां उसने चाय दुकानदार से एक कप चाय मांगी।

लल्लू ने कहा कि वह कह रहा था कि रोज हम लोग आपका कचरा उठाते हैं सो, थोड़ी चाय पिला दीजिए। जिसके बाद लल्लू ने दुकान में बिना पूछे पानी का मग उठा लिया। यह बात चाय दुकानदार को पसंद नहीं आया। उसने गुस्से में पास में पड़े एक पत्थर उठाकर उसे मार दिया। 

जिसके बाद सफाई कर्मी खून से लथपथ होकर उसी स्थान पर गिर गया। घटना के बाद चाय वाले को भी अपनी गलती के एहसास हुआ और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गया। लेकिन सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

वहीं इस घटना के बाद नप के सभी सफाईकर्मी आक्रोशित हो गए। उन्होंने चाय दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद अंबेडकर नगर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और पोस्टमार्टम हाउस के पास तकरीबन एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया। घटना के विरोध में शहर के साफ सफाई कार्य का भी बहिष्कार कर दिया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सफाई कर्मियों को समझने में जुटी है। शहर का मुख्य मार्ग जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है।