LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Sitamarhi Police Suicide: बिहार के सीतामढ़ी में थानेदार ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sitamarhi Police Suicide: बिहार के  सीतामढ़ी में थानेदार ने

Sitamarhi Police Suicide: बिहार के  सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। इस बात की पुष्टि खुद सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी  ने की है। न्यूज फॉर नेशन के सीतामढ़ी रिपोर्टर ने बताया कि मृतक कुंदन कुमार 2009 बैच के पुलिस अफसर थे। वहीं घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने एक कमरे में गमछी के सहारे आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इतना बड़ा आखिर क्यों उठाया। ये पुलिस की जांच में ही पता चलेगी। 

बिहार में ये कोई नया मामला नहीं जब पुलिस विभाग से जुड़ा कोई व्यक्ति सुसाइड किया है। इससे पहले बीते 27 अगस्त को कटिहार में अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा में कार्यरत अविवाहित महिला सिपाही ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलने पर कोढ़ा डीएसपी समेत एफएसएल की टीम समेत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ में मौके से सुसाइड नोट भी मिला था।

सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या

आज से एक हफ्ता पहले पटना जिला में तैनात सिपाही आनंद कुमार की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उनका शव तिलकामांझी थानाक्षेत्र के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी में मौजूद घर में मिला था। पुलिस ने शुरुआती जांच में पता लगाया कि मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ था। मामले पर जब मृतक महिला सोनी देवी के 7 वर्षीय बेटे से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वो कई दिनों से एक नंबर से फोन आने पर डर जाती थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सिपाही पति को भी दी थी।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट