LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

BIHAR TEACHER NEWS - बिहार में दो शिक्षकों की सड़क दुर्घटना में मौत, विद्यालय से ड्यूटी कर लौट रहे थे घर, एक वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी, सूचना पाकर परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR TEACHER NEWS - स्कूल से ड्यूटी घर लौट रहे दो शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान अंधेरा होने के कारण सड़क पर ही खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें दोनों की मौत हो गई।

BIHAR TEACHER NEWS - बिहार में दो शिक्षकों की सड़क दुर्घटना

PATNA - सारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां दाउदपुर थाना क्षेत्र के  दाउदपुर ग्रामीण बैंक के समीप शनिवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो ब्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.  घटना के बाद सड़क पर अफरा तफरी का माहौल काम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस ने खून से लतफत दोनों व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया, और इसकी सूचना मृतक  के परिजन को दिया. 

पुलिस के अनुसार मृतक जलालपुर गांव के शिक्षक रमेश तिवारी के लगभग 35 वर्षीय पुत्र शिक्षक राणा तिवारी जबकि दूसरा कोहड़गढ़ विद्यालय के शिक्षक  छपरा  शेरपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र शिक्षक विक्रांत प्रियदर्शी बताए जाते है.  राणा एकमा के गंजपर विद्यालय से ड्यूटी कर अपने साथी शिक्षक के साथ घर लौट रहे थे तभी दाउदपुर बाजार के नजदीक मुख्य मार्ग पर अंधेरे में खड़ी एक ट्रक से लड़ गई. 

Diarch GO

घटना  में गंभीर रूप से टक्कर खा कर दोनों बाइक सवार शिक्षक बुरी तरह से लहूलुहान हो गये. जिनकी कुछ ही पलों बाद मौत हो गई. राणा के शादी एक वर्ष पूर्व हुयी थी. मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गयाहै.


छपरा। संजय भारद्वाज