LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

BIHAR CRIME - राजद से जुड़े भोजपुरी सिंगर की चाकू गोदकर की हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

BIHAR CRIME - बदमाशों ने बीती रात भोजपुरी सिंगर की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को घर से 500 मीटर दूर छोड़ दिया। वहीं शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जबकि परिजनों ने हत्या को किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

 BIHAR CRIME - राजद से जुड़े भोजपुरी सिंगर की चाकू गोदकर की

CHHAPRA - सारण जिले में बीती रात दोस्तों के साथ गए राजद कार्यकर्ता व भोजपुरी सिंगर की चाकू गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सिंगर का शव उसके घर से 500 मीटर दूर वेद हाई स्कूल के पास फेंका हुआ मिला। मृत सिंगर का नाम संतेंद्र राय बताया गया। मामले में सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

घटना छपरा के गड़खा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का बताया जा रहा है।  मृतक के भाई के अनुसार, सत्येंद्र रात में अपने एक दोस्त के यहां गया था और लौटते समय उसकी हत्या कर दी गई। उसके परिवार के लोगों का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था, साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है।

लोगों ने बताया कि वह राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ा था और गांव में खेती करने के साथ भोजपुरी गाने गाता था।उसके कई गाने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर मौजूद है।

वहीं घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक और मारुति कार बरामद किया है। गड़खा थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि फिलहाल मामला आपसी विवाद का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch