LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Attack on Bihar Police: बिहार में पुलिस पर हमला, दो दारोगा सहित एक सिपाही जख्मी, पुलिस ने की फायरिंग, बदमाश को गिरफ्त से छुड़ाकर भागे हमलावर

अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला हो गया है, दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही जख्मीहुए है, हमलावरों ने आरोपी को पुलिस के गिरफ्त से छुड़ाकर भगाया,

Attack on Bihar Police
बिहार में पुलिस पर हमला- फोटो : Reporter

Attack on Bihar Police:  
दरभंगा - जिले के लहेरियासराय थानां की पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जिसमे दो दारोगा सहित एक सिपाही गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है। हमले के दौरान सब इंस्पेक्टर आरके दुबे और अमित कुमार से सरकारी पिस्टल भी छिनने का प्रयास किया गया है। हमला में घायल सिपाही नीतीश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है की समस्तीपुर कोर्ट से दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी।

Diarch GO

वही पुलिस की कारवाई को देख स्थानीय लोग पुलिस के साथ उलझ पड़े। पहले पुलिस को बंधक बनाया। फिर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र कुमार को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाकर भगा देने में कामयाब हो गए।  इस हमले में घायल दोनों सब इंस्पेक्टर का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। 

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर फैमली कोर्ट से जितेंद्र कुमार के खिलाफ कुर्की जब्ती करने गई पुलिस ने जैसे अभियुक्त को देखकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान  स्थानीय लोगों ने थाना कि पुलिसकर्मियों को चारों तरफ से घेर लिया और पथरबाजी करते हुए हमला दिया जिसमें दो सब इंस्पेक्टर सहित एक सिपाही गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हमलावरो ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी जितेंद्र कुमार को भगा दिया है। इसके बाद भारी मात्रा में पहुँची पुलिस पर भी पथराव स्थानीय लोगों ने पथराव करते हुए हमला दिया है। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई करने की बात मौके पर मौजूद सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दोनो वारंटियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch

घायल सब इंस्पेक्टर आर के दुबे ने बताया कि समस्तीपुर कोर्ट से जारी वारंटी को गिरफ्तार करने लहेरियासराय थानां क्षेत्र के अभण्डा मुहल्ले में जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार करने गए थे इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पथरबाजी करने लगी जिसमे हम दो सब इंस्पेक्टर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के सम्बंध में डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि लहेरियासराय थाना की पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी इस दौरान पहले आरोपी के परिजनों ने मिलकर पुलिस पर हमला करते हुए आरोपी को भगा दिया और पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमला में दो सब इंसपेक्टर और एक सिपाही गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर पथराव भी किया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है वहीं दोनो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ एक राउंड हवाई फायरिंग भी की है। इस मामले में पथराव करने वालों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर