LATEST NEWS

  • Bihar News : गया के फतेहपुर में अनोखा गुरुकुल, रेलकर्मी नरेश भारती की पहल से 'नौकरी वाले झोपड़े' में संवर रहा युवाओं का भविष्य
  • Bihar News : गया के फतेहपुर में अनोखा गुरुकुल, रेलकर्मी नरेश भारती की पहल से 'नौकरी वाले झोपड़े'

  • Bihar News : मोतिहारी में भरभराकर गिरा कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल, मलबे में दबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, चार लोग हुए जख्मी
  • Bihar News : मोतिहारी में भरभराकर गिरा कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल, मलबे में

  • Patna STF Team Attacked in Araria
  • Bihar STF Attacked: सीमांचल में ड्रग्स तस्करों का खौफ, STF टीम को बनाया निशाना,फायरिंग के बीच 1 अधिकारी

  • Open Minds A Birla School Danapur News
  • Danapur Kabaddi Tournament 2026: अंडर-17 बालिका वर्ग में ओपेन माइंड्स अ बिरला स्कूल बना चैंपियन

  • Bihar News : दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होंगे तेजस्वी यादव, कहा– महिलाओं और प्रदर्शनकारियों को पीट रहे RSS के गुंडे
  • Bihar News : दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होंगे तेजस्वी यादव, कहा– महिलाओं और प्रदर्शनकारियों

Bihar Crime News : सिवान में शादी समारोह में आये युवक की बदमाशों ने चाक़ू मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News : सिवान में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बारात में आये युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सिवान में शादी समारोह में आये युवक की बदम
युवक की चाकू मारकर हत्या - फोटो : PARWEJ MAHMUD

SIWAN : जिले में शादी समारोह के दौरान एक युवक की चाकू मार हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर युवक की हत्या की है। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। युवक कुंदन गोपालगंज से सीवान शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। इसी बीच बारात के दौरान उसकी हत्या कर दी गई। 

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के अरुआ गांव की है। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर निवासी जगमोहन दुबे के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कुंदन गोपालगंज से सिवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में शादी समारोह में आया हुआ था। बारात दरवाजे पर लग चुकी थी। जब सभी लोग ऑर्केस्ट्रा का आनंद ले रहे थे। तभी पंडाल के पास कार सवार अज्ञात बदमाश पहुंचे और युवक को अपने पास बुलाया। 

Diarch GO

जब युवक उनके पास पहुंचा तो बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंची,जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को संरक्षित कर FSL की टीम को इसकी सूचना दे दी है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं।

सिवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट