LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : पूर्णिया में बेख़ौफ़ चोरों का तांडव, दुकान में चोरी के दौरान बुजुर्ग पर चलायी गोली, अस्पताल में हुई मौत

Bihar Crime News : पूर्णिया में बेख़ौफ़ चोरों ने गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News :  पूर्णिया में बेख़ौफ़ चोरों का तांडव, दुकान
गोली मारकर हत्या - फोटो : AMIT KUMAR

PURNEA : पूर्णिया में बीती रात खाद-बीज की दुकान लूटने आए बदमाशों ने भागने के दौरान एक 60 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद रफीक को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना कामाख्या ओपी क्षेत्र के मजरा पंचायत के वार्ड 9 काकरजान कामत टोला की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों ने पुलिस ओपी से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया।

आगामी 27 जनवरी को यहां से  महज 2 किलोमीटर की दूरी पर माजरा पंचायत के कामाख्या स्थान में सीएम नीतीश कुमार का संभावित दौरा है।  ऐसे में इस वारदात ने बिहार के सीएम  नीतीश कुमार की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ने के बाद गार्ड को धमकाया और फायरिंग की। जब बुजुर्ग मोहम्मद रफीक घटनास्थल पर पहुंचे, तो बदमाशों ने उन पर भी गोली चला दी। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा और एसडीपीओ सदर पंकज शर्मा घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।  जहां एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि कल रात में एक गोदाम में ताला तोड़ने की कोशिश की गई और सामान चोरी करने का प्रयास किया गया।  उसी क्रम में जब हल्ला हुआ। वहां से बदमाश भागने लगे। भागने के क्रम में ही एक व्यक्ति से उनका सामना हुआ। जिसपर बदमाशों ने गोली चला दिया। बताया गया की इलाज के क्रम में ही उसे व्यक्ति की मौत हो गयी।

पूर्णिया से अमित की रिपोर्ट