LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR CRIME - अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस को बालू माफियाओं के दो सौ गुर्गों ने घेरा, थानाध्यक्ष को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

BIHAR CRIME - अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस की टीम को बालू माफियाओं के गुर्गों ने चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष को मारने की कोशिश की गई। हालांकि वह अपने इरादे में कामयाब होते, उससे पहले ही कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई।

BIHAR CRIME - अवैध खनन को रोकने पहुंची पुलिस को बालू माफियाओ
थानाध्यक्ष को मारने की कोशिश- फोटो : NEWS4NATION

JAHANABAD - एक तरफ बिहार का खनन विभाग यह दावा करता है कि बालू माफियाओं के वर्चस्व को खत्म कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे पुलिस को बालू माफिया के गुर्गों ने घेर लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। हालांकि वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई और जब जाकर बालू माफिया के लोग वहां से भागे। इस दौरान पुलिस बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।

यह पूरी कार्रवाई जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर इलाके से जुड़ा है। बताया गया कि पुलिस को अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी। जिसके बाद यहां कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जिसे देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस घटना स्थल से ट्रैक्टर को न ले जा सके इसके लिए चालक ने ट्रैक्टर को बालू में फंसा दिया था।

पुलिस उसे निकालने में जुटी थी, इसी बीच तकरीबन 200 की संख्या में लोग पहुंच गए और पुलिस को चारों ओर से घेर लिया। लोगों से घिरे पुलिस जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अपने अधिकारी को दी।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस दौरान  ट्रैक्टर चालक ने पहले तो गाड़ी को मुझ पर चढ़ाने की कोशिश की। हम लोग संख्या बल में काफी कम थे। उधर बालू माफिया की ओर से सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। अतिरिक्त पुलिस बल के आने के बाद हम लोग ट्रैक्टर को लेकर आने में सफल हुए।

NSIT
Nsmch

रास्ते में रोकने की हुई कोशिश

ट्रैक्टर जब्त कर लाने के दौरान कुड़वा बाजार में बालू माफिया के गुर्गों के द्वारा ट्रैक्टर के आगे जान बूझकर एक बाइक को सामने ला दिया गया, जिससे कि विधि व्यवस्था खराब हो जाए। गुर्गे चाहते थे कि पुलिस ट्रैक्टर छोड़कर चली जाए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

खनन विभाग द्वारा ट्रैक्टर चालक और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बालू माफिया समेत सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि यह इलाका गया और जहानाबाद की सीमा पर स्थित है, जिसका फायदा बालू माफिया उठाते हैं। अपराधी जिले की सीमा का लाभ उठाकर बालू का खनन करते हैं। जहां बालू खनन हो रहा था उसके चंद कदम से गया जिले की सीमा शुरू हो जाती है।