LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : ‘राजद को प्रत्याशी नहीं मिला तो नाचने वाले को मैदान में उतार दिया’, छपरा में सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर कसा तंज

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : छपरा की चुनावी सभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद पर जमकर हमला बोला है. कहा की प्रत्याशी नहीं मिला तो नाचनेवाले को टिकट दे दिया....पढ़िए आगे

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : ‘राजद को प्रत्याशी नहीं मिला
राजद पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने छपरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी को विधानसभा चुनाव के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए उन्होंने कथित तौर पर एक "नाचने वाले" व्यक्ति को मैदान में उतार दिया है। सम्राट चौधरी का यह बयान छपरा विधानसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार के संदर्भ में आया है, जिसने बिहार की चुनावी राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

चौधरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, "राजद की राजनीति केवल जंगलराज, वंशवाद और मनोरंजन तक सीमित है। इन्हें क्षेत्र के विकास या जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। जब इन्हें कोई ढंग का प्रत्याशी नहीं मिला, जो विकास की बात कर सके, तो इन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट थमा दिया, जो नाचने गानेवाला है।" 

सम्राट चौधरी ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार ने बिहार के विकास के लिए अथक प्रयास किए हैं और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की लहर है। बिहार में कई जगहों पर एयरपोर्ट बन रहे हैं। वहीँ रात के बारह बजे भी छपरा से बाहर जाया जा सकता है। 

चौधरी ने इस मौके पर एनडीए प्रत्याशी छोटी कुमारी को वोट देने की अपील लोगों से की। कहा की इनके चुनाव जितने से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। जिससे बिहार के विकास में और अधिक तेजी आएगी। 

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट