LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

भाभी को Ice Cream खिलाया तो बड़े भाई ने चाकू गोदकर कर दी छोटे भाई की हत्या

छपरा में नई नवेली भाभी को देवर ने खिलाया वनीला फ्लेवर आइसक्रीम,बड़ा भाई हुआ आगबबूला,छोटे भाई की कर दी हत्या

भाभी को Ice Cream खिलाया तो  बड़े भाई ने चाकू गोदकर कर दी छोट
भाभी को Ice Cream खिलाया तो बड़े भाई ने चाकू गोदकर कर दी छोटे भाई की हत्या- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:  बिहार के छपरा  जिले के परसा थाना क्षेत्र के माड़र गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, मामूली सी बात पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने चाकू से गोदकर अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी।मृतक की पहचान माड़र निवासी दीना साह के 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। यह घटना रविवार देर शाम की है, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया।


बताया जा रहा है कि 10 जून को सोनू के बड़े भाई शनि कुमार की शादी हुई थी, रविवार को सोनू तीन आइसक्रीम लेकर आया, एक खुद खाया, दूसरी मां को दी और तीसरी भाई शनि को देना चाहा। लेकिन शनि ने लेने से मना कर दिया। इस पर मां ने सुझाव दिया कि आइसक्रीम नई बहू को दे दी जाए, इसी बात पर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि शनि ने पहले सोनू के साथ मारपीट की, जिसके बाद सोनू जान बचाकर गांव के एक खंडहर मकान में छुप गया। लेकिन शनि चाकू लेकर उसे ढूंढ़ता रहा और जब सोनू की लोकेशन मिली, तो वहां पहुंचकर उसके सीने में चाकू घोंप दिया, परिजन घायल सोनू को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं,आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।सोनू की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पिता दीना साह, मां गिरजा देवी, व अन्य भाई-बहन—अजय, अमर, मनीषा और जूली—बिलखते हुए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं,गांव में मातम पसरा है और लोग इस दिल दहला देने वाली घटना से स्तब्ध हैं.


परसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया है। आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch


छपरा से शशि की रिपोर्ट