LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : छपरा में घर छोड़कर भागे प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में कराई शादी, मौके पर मौजूद लोगों ने दिया आशीर्वाद

Bihar News : छपरा में घर छोड़कर भागे प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी. पढ़िए आगे

Bihar News : छपरा में घर छोड़कर भागे प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों
प्रेमी जोड़े की शादी - फोटो : shashi

CHAPRA : जिले के इसुआपुर प्रखंड के गम्हरिया गांव के विजय राम के पुत्र गुंजन राम तथा मुंसी राम की पुत्री ऋतु कुमारी की शादी ग्रामीणों ने इसुआपुर स्थित शिव मंदिर में कराई. युगल प्रेमी गम्हरिया गांव के ही है जो एक दूसरे के घर आते जाते थे. इसी क्रम में दोनों की नजरे चार हुई .दिल में प्यार हुआ और जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों घर छोड़कर भाग गए.

परिजनों द्वारा महीनों काफी खोजबीन के बाद जब वह दोनों गांव आए तो एक दूसरे के संग जीने मरने की बात करने लगे. उनके इस प्रेम को देखकर ग्रामीणों ने उनकी शादी करनी ही उचित समझा. इसके बाद उन्हें इसुआपुर स्थित शिव मंदिर लाये. जहां  उनका विवाह कराया गया. 

इस अवसर पर लड़का के माता पिता लड़की के माता पिता, कम्युनिस्ट नेता गंगा सागर राम ,भीम ऑर्मी के राजेन्द्र रौशन, नागेंद्र बिपल्लवी,सितलेश राम,केश्वर राम,सिंगेशर राम सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। जिन्होंने प्रेमी जोड़े को  शादी करने के बाद आशीर्वाद दिया.

छपरा से शशि की रिपोर्ट