LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : पटना के बापू सभागार में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का होगा आयोजन, सोनपुर से ओम कुमार सिंह ने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्त्ता

Bihar News : पटना के बापू सभागार में वीर कुंवर सिंह विजयोत्स

CHAPRA : सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग 23 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह में भाग लेंगे। सोनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में ओम कुमार सिंह ने बताया कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के आह्वान पर हर एक प्रखंड से लोगों को पटना लाने ले जाने और उनके भोजन की व्यवस्था उनके तरफ से की गई है। पिछले एक महीने से इस कार्यक्रम की तैयारी चल रही है और कल का कार्यक्रम यादगार होगा।

उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह को किसी एक जात या धर्म से नहीं बांधा जा सकता। आजादी की लड़ाई में 80 वर्ष की अवस्था में उन्होंने जिस पराक्रम का परिचय दिया। उसको देश का इतिहास भी सलाम करता है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर ओम कुमार सिंह ने सोनपुर नगर परिषद बैजलपुर सीतापुर नयागांव मलखा चौक रायसेन चौक डुमरी इलाके का दौरा किया। पटना में भी होर्डिंग बैनर पोस्टर के माध्यम से कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में ओम कुमार सिंह की भूमिका अग्रणी रही है। 

Diarch GO

ओम कुमार सिंह ने कहा कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती समारोह के बहाने बिहार में एक ऐसे महापुरुष को याद करने का काम किया है जो 1857 के क्रांति के अग्रदूत रहे है। उन्होंने कहा कि पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 10:00 बजे तक कार्यकर्ताओं का काफिला पटना पहुंच जाएगा। जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए उनके तरफ से भोजन नाश्ते का उचित प्रबंध किया गया है। लाने ले जाने के लिए छोटे-बड़े वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए गांधी मैदान गोलंबर के पास पेयजल की भी व्यवस्था उनके टीम के द्वारा की गई है। आपको बता दे की ओम कुमार सिंह सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार हैं तथा पिछले 20 वर्षों से भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं और लोकप्रिय भी है।