LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

BIHAR ACCIDENT NEWS - बेकाबू बालू लदे डंपर ने बड़े हार्डवेयर कारोबारी को रौंदा, मौके पर हुई मौत, दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

BIHAR ACCIDENT NEWS - दुकान बंद कर घर लौट रहे हार्डवेयर कारोबारी को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। जिसमें कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक का परिवार शहर के बड़े कारोबारियों में शामिल रहा है।

BIHAR ACCIDENT NEWS - बेकाबू बालू लदे डंपर ने बड़े हार्डवेयर

CHHAPRA - सारण जिला मुख्यालय छपरा में बीती रात बालू लदे बेकाबू डंपर ने शहर के बड़े हार्डवेयर कारोबारी को रौंद दिया। जिसमें कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माहिया निवासी देवी लाल सिंह के बेटे सुबोध सिंह के रूप की है। सुबोध की पहचान जिले के अच्छे क्रिकेटरों में भी रही है। ऐसे में उनकी मौत से लोगों का गहरा सदमा लगा है।

मृतक के भाई ने बताया कि सुबोध अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान 4 लाइन के पास बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिजनों को खबर की। सूचना मिलते ही परिजन और परिचित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। 

बता दें कि सुबोध शहर के प्रसिद्ध क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक सफल पाइप व्यवसायी भी थे। उनका परिवार शहर के प्रमुख हार्डवेयर व्यवसायियों में से एक है। पोस्टमॉर्टम के दौरान सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।