LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Saran Accident:स्कूली बस की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Saran Accident: काम पर जा रहे दो मजदूरों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल की एक तेज़ रफ्तार बस ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई

Saran Accident
स्कूली बस की चपेट में आए दो मजदूर- फोटो : Reporter

Saran Accident: शनिवार सुबह शहर में काम पर जा रहे दो मजदूरों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संत जोसेफ स्कूल की एक तेज़ रफ्तार बस ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के रहने वाले अरविंद कुमार और मुकेश कुमार के साथ हुई। दोनों टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे और रोज़ाना की तरह बाइक से काम पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूली बस ने सामने से बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक का हैंडल बस में फंस गया और दोनों युवक लगभग 40 मीटर तक घसीटते चले गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर बस रुकवाई और दोनों घायलों को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज शुरू न होने के कारण अरविंद की जान गई। अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की भी सूचना है।

NSIT
Nsmch

इधर, भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद मृतक के गांव और अस्पताल दोनों जगहों पर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह