LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Police: चुनाव ड्यूटी पर जा रही CISF की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 25 से ज़्यादा जवान घायल, छपरा-सिवान NH-531 पर भीषण सड़क हादसा

Bihar Police: बिहार के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

Bihar Police: चुनाव ड्यूटी पर जा रही CISF की बस को ट्रक ने म
चुनाव ड्यूटी पर जा रही CISF की बस को ट्रक ने मारी टक्कर- फोटो : social Media

Bihar Police:  बिहार के छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चुनावी ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी बस को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के पास आज सुबह करीब 3 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कई जवान सीटों से उछलकर नीचे गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में सवार जवान सुबह-सुबह छपरा से सिवान की ओर चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक बस को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में 25 से अधिक जवान घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन तुरंत हरकत में आया  हादसे की सूचना मिलते ही एकमा एडीपीओ राजकुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, रसूलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, और एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को पहले एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जवानों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जवानों ने बताया कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि “हम सीट से उछलकर फर्श पर गिर गए, बस का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और शीशे बिखर गए।”मौके पर 112 पुलिस की टीम भी पहुंची और जवानों को बस से सुरक्षित निकालने में मदद की।

NSIT
Nsmch

टक्कर के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।फिलहाल सभी घायल जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन हादसे ने एक बार फिर बिहार की सड़कों पर सुरक्षा इंतज़ामों और वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।