LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Ram Navami 2025: सारण में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, लोगों से सौ करोड़ रूपये का भरवाया बंध पत्र

Ram Navami 2025: रामनवमी को लेकर बिहार में प्रशासन एक्शन मोड में है. इसी कड़ी में सारण जिले में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है. पुलिस ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया.....पढ़िए आगे

Ram Navami 2025: सारण में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता
रामनवमी की तैयारी - फोटो : SHASHI SINGH

CHAPRA : जिले में रामनवमी का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। रामनवमी को लेकर शनिवार को पुलिस ने छपरा शहर सहित जिले के कई थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि जिले में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

जिले में 125 से अधिक असामाजिक तत्वों को जिला बदर करने की कार्रवाई की गई है। रामनवमी पर्व को लेकर छपरा शहर के प्रमुख मार्गों सहित जिले के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस , बीएमपी जवान द्वारा प्रशासनिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जूलूस में डीजे को प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में सारण DM ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सौहार्द पूर्ण तरीके से पर्व मनाएं एवं अफवाहों पर ध्यान न देते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Diarch GO

बता दें की इस बार राम नवमी का त्योहार 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। रामनवमी का त्योहार भगवान राम को समर्पित है और इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। दरअसल, राम नवमी का त्योहार भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु के सातवें अवतार हैं और लोगों के मन में भी भगवान राम के प्रति अटूट श्रद्धा है। साथ ही, यह दिन श्रीराम की भक्ति के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट