LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News :सारण में नदी में डूबने से भाई बहन सहित तीन बच्चों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : सारण में स्नान के दौरान नदी में डूबने से भाई सहित तीन बच्चों की मौत हो गयी.इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News :सारण में नदी में डूबने से भाई बहन सहित तीन बच्चो
डूबने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक क्षतिग्रस्त पूल से नदी पार कर रहे दो सगे भाई बहन सहित तीन मासूमों की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के लगनपुरा गांव की बताई जा रही है। घटना में मृतक मासूमों की पहचान दो संगे भाई बहन नूर आलम पिता मंसूर अंसारी ,सगुपता खातून पिता मंसूर एवं सायरा बानो पिता नसीम अंसारी के रूप में हुई।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतकों के चाचा आफताब आलम ने बताया कि भेल्दी थाना क्षेत्र स्थित उनके गांव लगनपुरा में लगभग एक साल पहले नये पूल के निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़ दिया गया था। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूल का निर्माण नहीं हुआ था। जिससे ग्रामीण आने जाने के क्षतिग्रस्त पूल पर बाॅंस की चाली डालकर नदी का पूल पार करते थे। 

वर्तमान में नदी में पानी बढ जाने के कारण चाली भी पानी में डूब गई है। शनिवार को भी तीनों मासूम चाली के सहारे पूल पार करके उस पार जा रहे थे। इसी दौरान एक मासूम फिसलकर पानी में गिर गया। जिसे बचाने के लिए दूसरा एवं दूसरे को बचाने के लिए तीसरा मासूम नदी के पानी में गिर गया। देखते ही देखते तीनों मासूमों की नदी में डूबने से मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं ग्रामीणों की मदद से नदी से शवों को बरामद कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट