LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News : आप ही मेरे अन्नदाता रहे और नॉनस्टॉप सेवा देते रहे, भावुक होकर बिहार के इस डीएम ने परिचारी को दी विदाई

Bihar News : आप ही मेरे अन्नदाता रहे और नॉनस्टॉप सेवा देते र

CHAPRA : आईए आप ही मेरे अन्नदाता रहे और नॉनस्टॉप सेवा देते रहे...यही वाक्य कहते हुए निवर्तमान जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने कार्यालय के परिचारी राजू प्रसाद को माला पहनाते हुए गले लगा लिया. यह देख उपस्थित कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक हैरत में रह गए, वे बोल पड़े की एक परिचारी के लिए इतना प्रेम एक महान व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है. 

आज के युग में कोई बड़े पद पर चल जाता है तो वह बात करना भी उचित नहीं समझता. अमन समीर ने ऐसा करके सारण के लोगों का दिल जीत लिया. अवसर था कलेक्ट्रेट के कर्मियों के द्वारा आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह का. कलेक्ट सभागार में 300 से अधिक कर्मी और अधिकारी जमे हुए थे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक मुकुंद कुमार कर रहे थे. 

सबसे पहले  निवर्तमान जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया. इसके बाद निवर्तमान जिलाधिकारी ने कर्मियों के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी को यदि डांट फटकार की गई है तो केवल इसलिए की सरकार की योजनाओं को गति दी जा सके और कर्मियों और अधिकारियों के कार्य कुशलता को बेहतर किया जा सके. जिले में जो कुछ भी कार्य आज दिख रहा है उसके पीछे एक ऑर्डरली , लिपिक से लेकर अधिकारी तक का सहयोग है. बिना उनके सहयोग से कोई काम सफल नहीं हो सकता था. 

उन्होंने करीब 20 मिनट तक कार्यशैली में सुधार और बेहतरी लाने के टिप्स दिए. पूर्व में बताए गए दिशा निर्देश के अनुसार किए गए कार्य पर सराहना की. इसके पहले कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ लिपिक शुभंजय कुमार, रणविजय कुमार सिंह, मुकुंद कुमार, अवशेष कुमार, निखिल कुमार, बृजेश कुमार ,संतोष कुमार सिंह, नित्यानंद पांडे, शिवस मौजूद रहे.

NSIT
Nsmch

संजय भारद्वाज की रिपोर्ट