LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : बेटे को थाने में छोडकर गए पिता, पुलिसकर्मियों से की मारपीट करने की शिकायत, थाना में ही बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी

Bihar News : छपरा में एक पिता अपने बेटे को थाने में छोड़कर चले गए. लेकिन बेटे ने थाना परिसर में फांसी का फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली.......पढ़िए आगे

Bihar News : बेटे को थाने में छोडकर गए पिता, पुलिसकर्मियों स
युवक ने थाने में की क ख़ुदकुशी - फोटो : SHASHI

CHAPRA : परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले पिंटू कुमार सिंह आज दोपहर लगभग 1 बजे अपने 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार को लेकर थाना पहुंचे। पिता ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़ चुका है और रोजाना घर में मारपीट व गाली-गलौज करता है, जिससे परिवार परेशान है। आवेदन देने के बाद पिंटू कुमार सिंह अपने बेटे शुभम को थाने में छोड़कर चले गए।

थोड़ी देर बाद शुभम ने थाना भवन के एक कमरे में रखे कंबल के सिले हुए कपड़े के सहारे खिड़की से फांसी लगाने की कोशिश की। थाना कर्मियों ने युवक को फौरन फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही शुभम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल विधि-व्यवस्था सामान्य है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक शुभम कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में दो बार आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है, और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

छपरा से शशि की रिपोर्ट