LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : वायनाड भूस्खलन में मलबे से मिला सारण के मो इमरान का शव, घर में मचा कोहराम, 6 माह की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Bihar News : वायनाड भूस्खलन में मलबे से मिला सारण के मो इमरा

CHAPRA : केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लापता सारण जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत भटगाई गांव निवासी मो. इमरान अंसारी का शव सेना के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान के दौरान मलबे से बरामद कर लिया है।  शव मिलने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। 

परिजनों में कोहराम 

इमरान की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी पत्नी शबनम खातून बार- बार बेसुध हो जा रही हैं। इमरान अपने पीछे छह माह की दुधमुंही बेटी छोड़ गए हैं, जिसके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। वृद्ध मां ऐनुल निशा, पिता अलाउद्दीन अली, भाई रिजवान अली उर्फ मुन्ना बाबा सहित अन्य परिजनों का विलाप देख गांव का माहौल भी गमगीन हो उठा।

Diarch GO

कंपनी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि सेना के जवान लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रहे थे। गुरुवार की देर शाम को मलबे के नीचे दबे मो. इमरान अंसारी का शव बरामद किया गया, जिसके बाद उसे संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद शव को फ्लाइट के माध्यम से बिहार भेजने की तैयारी की जाएगी। मृतक के बड़े भाई इरसाद अली सहित परिवार के अन्य सदस्य वायनाड पहुंच चुके हैं। वहीं आवश्यक कागजी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। परिजनों ने बताया कि कंपनी ने फिलहाल 50 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। वहीं पीएफ, बीमा तथा अन्य देय राशि का भुगतान आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद किया जाएगा। कंपनी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया है।

सरकार को मानवीय आधार पर हरसंभव मदद करनी चाहिए

शव मिलने की सूचना पर तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह 'विक्कू' मृतक के घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्होंने केरल सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, सरकार को मानवीय आधार पर हरसंभव मदद करनी चाहिए। इस दुखद घटना पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह, मुखिया ओम प्रकाश कुमार, पैक्स अध्यक्ष रणधीर सिंह, उप सरपंच रामनारायण यादव, परवेज आलम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट