LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar police - तीन महीने में नहीं दायर की चार्जशीट, आरोपियों को हो गया फायदा, एसपी ने लापरवाह थानाध्यक्ष को कर दिया सस्पेंड

Bihar police - चार्जशीट दायर करने में लापरवाही बरतनेवाले थानाध्यक्ष को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि इस तरह के किसी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Bihar police - तीन महीने में नहीं दायर की चार्जशीट, आरोपियों
SSP ने लापरवाह थानाध्यक्ष को किया निलंबित- फोटो : NEWS4NATION

Chhapra - काम में लापरवाही दिखाना थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया और डीआईजी के निर्देश  पर एसएसपी ने संस्पेंड कर दिया। पूरा मामला सारण जिले के भेल्दी थाना से जुड़ा है। संस्पेंड थानाध्यक्ष का नाम संदीप कुमार बताया गया है। 

बताया गया कि थानाक्षेत्र में एक मामले में आरोपित बच्चा सिंह, पंकज सिंह एवं  हरिदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उनके खिलाफ तीन महीने में चार्जशीट प्रस्तुत करना था। लेकिन थानाध्यक्ष की लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद बीएनएसएस की धारा 187 (3) का लाभ आरोपियों को प्राप्त हुआ।

वहीं इस बरती गयी लापरवाही के कारण भेल्दी थानाध्यक्षसे  निलंबन वविभागीय कार्यवाही के विरूद्ध पांच  दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गयी गई थी। भेल्दी थानाध्यक्ष संदीप कुमार  द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाते हुए सारण क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक निलेश कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए पुलिस केन्द्र वापस करने का निर्देश दिया गया है। इस निर्देश पर सारण पुलिस का जिलादेश अंकित किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी।

वरीय पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने कहा कि सारण पुलिस यह स्पष्ट करना चाहती है कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों से अपेक्षा है कि वे अपने कार्यों का निष्पादन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं विधिक मर्यादा में रहते हुए करें। उन्होंने आमलोगों से अपील किया है कि वे पुलिस का सहयोग करें।

NSIT
Nsmch