LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar poltics - जन सुराज के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार महतो वीआईपी की 'नाव' पर हुए सवार, मुकेश सहनी ने दिलाई सदस्यता

Bihar poltics - मुकेश सहनी ने प्रशांत किशोर को बड़ा झटका दिया है। आज जनसुराज के प्रदेश महासचिव ने वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की।

Bihar poltics - जन सुराज के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार महतो

Chhapra - जन सुराज के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज विकासशील इंसान पार्टी की नाव पर सवार हो गए। उन्होंने छपरा के तरैया में आयोजित मिलन समारोह में वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि संतोष कुमार महतो प्रदेश अध्यक्ष जदयू (अति पिछड़ा) रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि इनकी घर वापसी हुई है।

उन्होंने कहा कि इनका लंबा राजनीतिक अनुभव है। इनसे लगातार मुलाकात होती रही है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि इनके आने से वीआईपी पार्टी प्रदेश में मजबूत होगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि 24 अगस्त को तरैया में भव्य कार्यक्रम कराया जाएगा.

श्री सहनी ने दावा करते हुए कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि वीआईपी चुनाव में जितने सीट पर चुनाव लड़ेगी, उनमें से आधी सीट पर पिछड़े और एससी समाज के लोग उम्मीदवार बनेंगे.

NSIT
Nsmch

उन्होंने साफ लहजे में पार्टी का उद्देश्य विधायक और सरकार बनाना नहीं है। हमारा उद्देश्य समाज में बदलाव है। अगर सरकार बनी तो बिहार में बदलाव होगा। उन्होंने निषाद के आरक्षण की मांग को दोहराते हुए कहा कि अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिलता है, लेकिन बिहार में नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार होगी तो यह मांग भी पूरी हो जाएगी।