LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Police - नप गए इस थाने के इंस्पेक्टर, एसएसपी ने कर दिया लाइन हाजिर, कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जाने क्या है पूरा मामला

Bihar Police - एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई।

Bihar Police - नप गए इस थाने के इंस्पेक्टर, एसएसपी ने कर दिय
एसएसपी कुमार आशीष ने की कार्रवाई- फोटो : NEWS4NATION

Saran – खबर सारण जिले से है, जहां एसएसपी आशीष कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने मशरख अंचल के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है मशरख अंचल के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई यह कार्रवाई एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई। इंस्पेक्टर पर कर्तव्य में लापरवाही और अनुसंधान को प्रभावित करने के आरोप थे।

Diarch GO

सारण के एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि अशोक सिंह के खिलाफ शिकायतकर्ता श्री कृष्णा सिंह ने तरैया थाना कांड संख्या 32/25 और 42/25 में आरोप लगाया था। उनका कहना था कि इंस्पेक्टर ने मामले की जांच को गलत तरीके से प्रभावित किया।

मढ़ौरा-02 एसडीपीओ ने की जांच

मढ़ौरा-02 के एसडीपीओ ने जांच की। जांच में पाया गया कि अशोक सिंह ने पद का दुरुपयोग कर मनमानी पर्यवेक्षण टिप्पणी दी थी। ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी ने यह रिपोर्ट वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंपी।

NSIT
Nsmch

DIG के आदेश पर हुए निलंबित

डीआईजी सारण क्षेत्र छपरा ने एसएसपी की अनुशंसा पर अशोक सिंह को निलंबित किया और तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ते पर रखा गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

अनुशासनहीनता या पद का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की नीति भी जारी रहेगी।