LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पटाखे के धमाके से उठी चिंगारी ने किया सिलेंडर ब्लास्ट, 9 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर; पटना रेफर

पटाखे के धमाके से उठी चिंगारी ने किया सिलेंडर ब्लास्ट,  9 लो

Chhapra : सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के वाजिदपुर भोरहो गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Blast) से दो परिवारों के 9 लोग झुलस गए, जिनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

9 लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर; पटना रेफर

घायलों के साथ सदर अस्पताल आई एक महिला लालती देवी (परिजन) ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर में सिलेंडर लगाया जा रहा था। इसी दौरान किसी बच्चे ने पटाखा जलाकर सिलेंडर के पास फेंक दिया। पटाखा फटने के बाद सिलेंडर से धुआँ निकलने लगा और कुछ ही देर में जोरदार विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इस विस्फोट की चपेट में पास ही रखा दूसरा सिलेंडर भी आ गया और वह भी फट गया। विस्फोट के वक्त पड़ोस के लोग भी दरवाजे पर बैठे थे, जो इसकी चपेट में आकर झुलस गए।

Diarch GO

विधायक जितेन्द्र राय ने दी जानकारी

सदर अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे मढ़ौरा के निवर्तमान विधायक जितेन्द्र राय ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट में 9 लोग झुलसे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि झुलसे हुए लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, लेकिन तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

फिलहाल, पुलिस घटना की जाँच कर रही है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को इलाज के लिए पटना भेजा जा चुका है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - शशि कुमार