LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar police - अवैध वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसपी ने दो एएसआई को किया निलंबित, होमगार्ड और सैप के चार जवानों की ड्यूूटी पर लगाई रोक

Bihar police - अवैध वसूली में लिप्त दो एएसाई को एसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों पर राहगीरों से पैसा लेने का आरोप था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Bihar police - अवैध वसूली में  लिप्त पुलिसकर्मियों पर गिरी ग

Chhapra - सारण जिले में पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार पुलिसकर्मियों को अगले आदेश तक ड्यूटी से वंचित किया गया है।

पहली घटना: गरखा थाना क्षेत्र में श्री निवास हॉस्पिटल, कमालपुर के तीन कर्मचारियों को अवैध शराब पीने के आरोप में पकड़कर 12 हजार रुपए में छोड़ने के मामले में स०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार को निलंबित, और गृहरक्षक सिपाही मंगल सिंह व सैप चालक गोविन्द कुमार को अगले आदेश तक  ड्यूटी से वंचित किया गया है।

Diarch GO

राहगीरों से वसूली करते एएसआई गिरफ्तार

वहीं नयागांव थाना क्षेत्र में राहगीरों से वसूली करने के आरोप में डायल-112 पर तैनात स०अ०नि० शशि भूषण कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। साथ ही गृहरक्षक सिपाही वीर बहादुर सिंह और सैप चालक जय प्रकाश राय को ड्यूटी से वंचित रखा गया है। इन तीनों के खिलाफ नयागांव थाना में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

Report - shashi kumar