LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Sonpur Mela: सोनपुर आईडल 2025, ग्रैंड फिनाले में छाया संगीत का जलवा, अनुराधा पौडवाल की भव्य प्रस्तुति ने किया लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Sonpur Mela: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 के दौरान आयोजित सोनपुर आईडल के ग्रैंड फिनाले में संगीत के सुरों ने माहौल को और भी ख़ास बना दिया।...

Sonpur Mela
ग्रैंड फिनाले में छाया संगीत का जलवा- फोटो : reporter

Sonpur Mela: हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2025 के दौरान आयोजित सोनपुर आईडल के ग्रैंड फिनाले में संगीत के सुरों ने माहौल को और भी ख़ास बना दिया। इस दौरान पांच प्रतिभागियों ने अपनी गायन कला का शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया। देर शाम से शुरू हुए इस उत्सव का माहौल दर्शकों के उत्साह और संगीत की धुनों से गूंज उठा। पूरे पंडाल में श्रोताओं की भीड़ थी, और हर एक व्यक्ति इन जादुई लम्हों का हिस्सा बनना चाहता था।

फाइनल में पहुंचे प्रतिभागियों में वैभव देव, खुशी मिश्रा, रौनक रतन, अमोलिका धन्नाश्री और वेद प्रकाश ने अपनी कला से सभी का दिल जीता। इन सभी ने अपनी गायकी के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि वे सोनपुर आईडल के असली चैंपियन हैं। सेमीफाइनल में कुल 15 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी थी, जिनमें से ये पांच प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे थे।

मुख्य जज के रूप में बॉलीवुड की मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने इस कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। उन्होंने न केवल प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा, बल्कि अपनी सुमधुर आवाज़ से दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। अनुराधा पौडवाल ने देर रात तक भजन प्रस्तुत किए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी आवाज में वह विशेष जादू था, जो सीधे दिलों में उतर जाता है।

इस ग्रैंड फिनाले ने सोनपुर आईडल को एक यादगार और ऐतिहासिक कार्यक्रम बना दिया, जो संगीत और संस्कृति के प्रेमियों के दिलों में हमेशा बसा रहेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संजय भारद्वाज