LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सब इंस्पेक्टर के बेटे को मिली सरकारी नौकरी, डीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर स्व. मो. इम्तियाज के बेटे को सरकार की तरफ से अनुकंपा पर सरकारी नौकरी प्रदान कर दी गई है।

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सब इंस्पेक्टर के बेटे को मिली सरकारी

Chhapra - ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी  गोलीबारी में  शहीद गड़खा प्रखंड के नारायणपुर निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर स्व. मो.  इम्तियाज के बेटे को सरकार की तरफ से अनुकंपा पर सरकारी नौकरी प्रदान कर दी गई है। सारण जिले के डीएम अमन समीर ने मो. इम्तियाज के बेटे मो. इमदाद रजा को नियुक्ति पत्र सौंपा। 

उनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक के अनुरूप उन्हें निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) के पद पर तैनाती दी गई है। बता दें मो. इम्तियाज के निधन के  बाद सरकार की तरफ से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई थी।

Diarch GO

शहीद पिता को किया याद


नियुक्ति पत्र मिलने के बाद मो. इमदाद रज़ा ने सरकार और जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने शहीद पिता की सेवा और त्याग को हमेशा याद रखकर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

NSIT
Nsmch

जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि अनुकंपा आधारित नियुक्ति का उद्देश्य शहीद परिवारों को सम्मान देना और शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को जिला अनुकंपा चयन समिति की बैठक में आवेदन की विस्तृत समीक्षा के बाद नियुक्ति की अनुशंसा की गई। सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद समिति ने मो. रज़ा को पूरी तरह योग्य पाया।

डीएम ने यह भी कहा कि जिले में अनुकंपा आधारित नियुक्ति के सभी मामलों को अब एक महीने की समय-सीमा में निष्पादित किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। इसे शहीद परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा की गई इस नियुक्ति को शहीद के परिवार और स्थानीय लोगों ने सराहा है।

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ मई माह में जम्मू-कश्मीर की सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए थे। असाधारण पराक्रम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें मरणोपरांत वीरचक्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया था। अगस्त में आयोजित कार्यक्रम में शहीद की पत्नी शाहनाज अजीमा को यह सम्मान पत्र सौंपा गया था।