LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : सारण में 13 दिन से लापता सुरेश सिंह की बरामदगी के लिए SIT गठित, SP डॉ. कुमार आशीष ने 72 घंटे में कार्रवाई के दिए निर्देश

Bihar News : सारण में पिछले 13 दिनों से लापता सुरेश सिंह के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है. उनके निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है. साथ ही एसपी ने निर्देश है की......

Bihar News : सारण में 13 दिन से लापता सुरेश सिंह की बरामदगी
एसपी ने दिखाई सख्ती - फोटो : shashi

CHAPRA : जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी सुरेश सिंह के लापता होने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि दिनांक 07 अप्रैल 2025 को पानापुर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि सुरेश सिंह दिनांक 04 अप्रैल 2025 से लापता हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद है। घटना को लेकर सुरेश सिंह के भाई कामेश्वर सिंह द्वारा पानापुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर थाना कांड संख्या-120/25, दिनांक-07.04.25, धारा 140(3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT को लापता व्यक्ति की शीघ्र बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही थानाध्यक्ष पानापुर को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 72 घंटे के भीतर सुरेश सिंह की बरामदगी सुनिश्चित करें। निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में थानाध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि लापता व्यक्ति की बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट