LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime - लुटेरों की शराफत, पहले बाइक से जा रहे पेट्रोल कर्मी को मारी टक्कर, फिर उन्हें उठाकर बैठाया, खैरियत पूछा, फिर लाखों रुपए लेकर हुए फरार

Bihar Crime - कलेक्शन का पैसा लेकर जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी से सात लाख की छीनतई की घटना हुई है। जिसके बाद खुद एसएसपी मामले की जांच के लिए पहुंचे।

Bihar Crime - लुटेरों की शराफत, पहले बाइक से जा रहे पेट्रोल

Chhapra  -खबर सारण जिले से है. जहां पेट्रोल पंप कर्मी से सात   लाख  रुपए की छिनतई की घटना हुई है। जिसक सूचना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंचे पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। एसएसपी ने पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी से भी पूछताछ की।

घटना जिले के एकमा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव सिवान जिला के मौरवानिवासी विकास कुमार यादव एवं मुकेश कुमार यादव के पेट्रोल पंप पर  काम करते हैं। इनका पेट्रोल पंप दरौली एवं मैरवा में हैं। जहां से बड़े प्लांट एवं लोगों को खुदरा पेट्रोल एवं डीजल सप्लाई करते हैं।

Diarch GO

कलेक्शन का पैसा लेकर जा  रहे थे

 इसी का पैसा कलेक्शन कर ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव मंगलवार को अपने घर से बैग में  पैसा रखकर मोटरसाइकिल से सिवान के मौरवा पहुचाने जा रहे थे। इसी दौरान एकमा के रेलवे ओवर ब्रिज एक मोटरसाइकिल सवार ने इन्हें पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव मोटरसाइकिल से गिर गये। 

कर्मी को उठाकर बैठाया,  फिर  बैग लेकर भागे

इसके बाद धक्का मारने वाले मोटरसाइकिल सवार भी वहां रुककर उन्हें उठाया, इस दौरान वहां तीन -चार और राहगीर पहुंच गये। धक्का मारने वाले मोटरसाइकिल सवार इन्हें उठाकर बगल में बैठाया और इसी दौरान उनका बैग लेकर वे मोटरसाइकिल फरार हो गये। पेट्रोल पंप कर्मी भीड़ कम होने पर अपना बैग नहीं देखा तो वे शोर मचाने लगे। वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी‌। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

NSIT
Nsmch

इस बीच वरीय पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष की घटना स्तर पर पहुंचकर मामले की जांच। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को बदमाशों को पकड़ने के लिए निर्देश दिया।  इसके साथ ही एकमा थाने में पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव से भी घटना के संबंध में पूछताछ की एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के निर्देश का नहीं हो रहा पालन

 उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मियों को पहले ही निर्देश दिया गया था कि 50 हजार से अधिक की राशि होने पर वे पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाएं, उसके बाद भी पेट्रोल पंप कर्मी बिना पुलिस को सूचना दिये पैसा लेकर आ जा  रहे हैं।