LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bride Kidnap : बिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरी दुल्हन का अपहरण, निकाह के बाद जबरन दुल्हन को उठा ले गया प्रेमी, हाथ मलता रह गया दूल्हा

Bride Kidnap :बिहार में विदाई के बाद दुल्हन के अपहरण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरभंगा के बाद अब छपरा में निकाह के बाद दुल्हन का अपहरण कर लिया गया है.....पढ़िए आगे

Bride Kidnap : बिहार में 24 घंटे के भीतर दूसरी दुल्हन का अपह
दुल्हन का अपहरण - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल जा रही नई नवेली दुल्हन का रास्ते में चार अज्ञात युवकों ने अपहरण कर लिया। यह घटना ससना गांव के समीप उस समय हुई। जब दूल्हा अपनी पत्नी को ब्रेजा कार में विदा कराकर घर लौट रहा था। सूत्रों के अनुसार, रास्ते में टियागो कार सवार युवकों ने ब्रेजा कार को ओवरटेक कर रोका और जबरन दुल्हन को अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। 

इस दौरान दूल्हा, उसकी साली और अन्य परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। अपहरण के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताया। दूल्हा असम निवासी बताया जा रहा है, जो हाल ही में अपने मामा के घर साहजितपुर पिपरपांती आया था। वहीं से रविवार को उसकी बारात जनता बाजार क्षेत्र गई थी, जहां मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। शादी के अगले ही दिन विदाई के दौरान यह वारदात हुई।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दूल्हे की ओर से तीन नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की टीम दुल्हन की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट