LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : छपरा में सरकारी जमीन पर निर्माण कराना पड़ा महंगा, एसडीएम ने चार भूमाफियाओं को धर दबोचा, पुलिस के किया हवाले

Bihar News : छपरा में सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करना भू माफियाओं को महंगा पड़ गया. मौके पर जाकर एसडीएम ने चार भू माफियाओं को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : छपरा में सरकारी जमीन पर निर्माण कराना पड़ा महंगा
भू माफियाओं पर शिकंजा - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले के नगर थाना क्षेत्र के ब्रज किशोर गली में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे चार भूमाफियाओं को सदर SDM लक्ष्मण तिवारी ने मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया। ये सभी लोग कई दिनों से चुपचाप सरकारी ज़मीन पर निर्माण कार्य शुरू किए थे। जैसे ही SDM लक्ष्मण तिवारी को इसकी सूचना मिली, वे प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बिना देर किए ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़वा दिया। मौके पर पुलिस को बुलाकर सभी को हिरासत में लिया गया और FIR दर्ज की जा रही है।

SDM तिवारी की सख्ती और सक्रियता के चलते जिलेभर के भूमाफियाओं में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि SDM तिवारी की छवि इतनी सख्त हो चुकी है कि उनका नाम सुनते ही ज़मीन माफिया डर से थर्राने लगते हैं। इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे कोई भी ज़मीन खरीदने से पहले उसके कागजात और स्वामित्व की जांच ज़रूर कर लें। प्रशासन ने यह भी कहा कि सरकारी, विवादित या बिना स्पष्ट दस्तावेज वाली ज़मीन की खरीद बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने SDM तिवारी की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अगर इसी तरह प्रशासन सक्रिय रहा तो भूमाफियाओं का सफाया तय है। उन्होंने SDM से इस मामले में लगातार कार्रवाई की मांग की है। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट