LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Road Accident : रील्स बनाने के दौरान स्कॉर्पियो और ऑटो में हुई भिड़ंत, दो की मौके पर हुई मौत, 5 गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Road Accident : रील्स बनाने के शौक ने दो युवकों की जान ले ली. दरअसल युवकों ने रील्स बनाने के दौरान ऑटो में टक्कर मार दी. जिससे दो की मौत हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : रील्स बनाने के दौरान स्कॉर्पियो और ऑटो
रील्स बनाने में गयी जान - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले में एनएच-531 पर आमडाढ़ी ओवरब्रिज के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार युवक रील बना रहे थे और इसी दौरान वाहन से नियंत्रण खो बैठें।

हादसे में 45 वर्षीय धूईली देवी, पति राजेंद्र महतो, निवासी गंगवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि केदार परसा निवासी रंगलाल महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायलों का इलाज एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घायलों में आरती देवी, पति केलेंद्र महतो, गंगवा, अमरजीत महतो, पिता शिवनंदन महतो, केदार परसा, मुकेश महतो (ऑटो चालक), पिता स्वामी नाथ महतो, एकमा पुरानी चट्टी, सावली महतो, पिता रामनाथ महतो, केदार परसा और राजू महतो, पिता स्व. शिवनाथ महतो, केदार परसा शामिल हैं।

Diarch GO

सभी घायल मजदूर बताए जा रहे हैं, जो दाउदपुर से काम खत्म कर अपने गांव केदार परसा (रसूलपुर थाना क्षेत्र) लौट रहे थे। उसी दौरान सिवान की दिशा से आ रही तेज गति की स्कॉर्पियो ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार युवक वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे और रफ्तार में नियंत्रण खोने से हादसा हुआ। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से भाग निकले।

एकमा थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर लिए गए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट