LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Police : सारण में बालू कारोबारियों से मिलीभगत पड़ी भारी, एसएसपी ने दारोगा सहित दो को किया सस्पेंड, कहा बख्शे नहीं जायेंगे भ्रष्ट पुलिसकर्मी

Bihar Police : सारण जिले में बालू के कारोबारियों से मिलीभगत करना पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया. एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है....पढ़िए आगे

Bihar Police : सारण में बालू कारोबारियों से मिलीभगत पड़ी भारी
दरोगा सहित दो सस्पेंड - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले में पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिघवारा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक टिंकु कुमार एवं चौकीदार गणेश कुमार पासवान को निलंबित कर दिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष सारण को प्राप्त शिकायत और वायरल ऑडियो/वीडियो की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि पु.अ.नि. टिंकु कुमार ने सट्टेबाज बंटी कुमार गुप्ता को पकड़ने के बाद उससे कथित तौर पर 2 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया।

आरोपी पर न तो थाना दैनिकी में इस बाबत कोई सनहा दर्ज की गई, न ही प्राथमिकी। साथ ही जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि टिंकु कुमार और चौकीदार गणेश पासवान अवैध बालू कारोबार में भी शामिल थे। वीडियो साक्ष्यों में बालू लदे ट्रैक्टरों को थाना पुलिस द्वारा पकड़े जाने की पुष्टि हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और 5 दिनों के अंदर जवाब तलब किया गया है।

Diarch GO

सारण पुलिस ने दो टूक कहा है कि गलत करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कहा की ईमानदारी से काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट