LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Saran illegal sand mining: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध बालू तस्करी पर शिकंजा, 15 ट्रैक्टर और एक ट्रक जब्त

Saran illegal sand mining: सारण पुलिस ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ट्रैक्टर और एक ट्रक जब्त किया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, कई थानों में FIR दर्ज।

Saran illegal sand mining
बालू माफिया पर कसा शिकंजा!- फोटो : social media

Saran illegal sand mining: बिहार के सारण जिले में अवैध बालू परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। 27 दिसंबर की रात वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर चलाए गए सघन विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 15 ट्रैक्टर और एक ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान जिले में अवैध खनन और बालू माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाया गया। एक साथ कई थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया।

एक साथ कई थाना क्षेत्रों में छापेमारी, बालू माफिया निशाने पर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन, भंडारण और कारोबार कर रहे तस्करों को सीधे निशाना बनाया गया।

अभियान के तहत जिन क्षेत्रों से वाहन जब्त किए गए, वे इस प्रकार हैं—

गरखा थाना क्षेत्र से 5 ट्रैक्टर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 5 ट्रैक्ट

नगर थाना क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर

नगरा थाना क्षेत्र से 2 ट्रैक्टर

मांझी थाना क्षेत्र से 1 ट्रक

इन सभी वाहनों में अवैध रूप से बालू लदे होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल जब्ती की कार्रवाई की।

NSIT
Nsmch

जांच में और वाहन पकड़े गए, तीन आरोपित गिरफ्तार

जांच के क्रम में पुलिस को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक और नगर थाना क्षेत्र में तीन अतिरिक्त ट्रैक्टर भी अवैध बालू के साथ मिले। इन मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।नगर थाना पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को अवैध बालू के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि बालू तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय लोगों की पहचान की जा सके।

जब्त वाहनों के कागजातों की जांच, होगी सख्त कार्रवाई

सारण पुलिस ने बताया कि सभी जब्त किए गए वाहनों के कागजात और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषी वाहन मालिकों बालू तस्करों और अवैध खनन से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत और कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान, पुलिस का सख्त संदेश

सारण पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध बालू कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई प्रशासन के उस इरादे को दर्शाती है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, कानून-व्यवस्था और सरकारी राजस्व की रक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।