LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : होलिका दहन से पहले सड़क पर उतरी सारण पुलिस, लहरिया कट बाइकर्स और हुड़दंगियों पर की कार्रवाई

Bihar News : होलिका दहन से पहले देर शाम को सारण पुलिस सड़क पर उतरी और लहरिया कट बाइकर्स और हुड़दंगियों पर कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : होलिका दहन से पहले सड़क पर उतरी सारण पुलिस, लहरि
होली को लेकर कार्रवाई - फोटो : social media

CHAPRA : होली पर्व को लेकर जिले में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर सारण पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। जिसकी बानगी गुरुवार को छपरा शहर में देखने को मिली। जहां छपरा सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने लहरिया कट बाइकर्स एवं हुडदंग करने वाले मनचलों को चिन्हित करके कार्रवाई की। 

इस संबंध में छपरा सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर एवं सारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार छपरा शहर में हुड़दंग करने वाले लहरिया कट बाइकर्स को चिन्हित करके कार्रवाई की गई। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए हर चौक चौराहों पर वाहन चालकों की जांच की जा रही है। 

Diarch GO

इस संबंध में सारण एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि होली का पर्व सामाजिक सद्भावना एवं सौहार्द का पर्व है। इस अवसर पर सारण पुलिस सभी से अनुरोध करती है की शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए। जिससे खुशियां बरकरार रहे। शांतिभंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट