LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : सारण पुलिस ने 72 घंटे में 61 वारंटियों को किया गिरफ्तार, 1056 कुर्की, इश्तेहार और वारंट का किया निष्पादन

Bihar News : सारण पुलिस ने 72 घंटे में 61 वारंटियों को किया

CHAPRA : पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के नेतृत्व में सारण जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "विराट संकल्प" के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 72 घंटों में जिले भर में कुल 1056 कुर्की, इश्तेहार, वारंट एवं सम्मन का निष्पादन किया गया है। इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इस दौरान 61 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा यह अभियान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन तथा न्यायिक प्रक्रियाओं को तेज़ करने के उद्देश्य से चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे कि वे लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के समक्ष प्रस्तुत करें। इस निर्देश का असर ज़मीनी स्तर पर साफ दिखा, जब जिले भर की पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए रिकॉर्ड संख्या में निष्पादन किया। एसपी कुमार आशीष ने कहा, "यह अभियान कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी अपराधी कानून से ऊपर न हो। आगे भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे।"

Diarch GO

एसपी ने कहा की पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

छपरा से शशि की रिपोर्ट                                     

NSIT
Nsmch