LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Aeroplane News: छपरा में हवाई जहाज नीचे क्यों उड़ाने लगते हैं,आसमान के शेर, सारण के सांसद रूडी ने खोला ये राज

Bihar Aeroplane News: अक्सर छपरा और सारण के लोग आसमान की ओर देखकर कहते हैं कि ये जो जहाज़ नीचे से गुज़र रहा है, इसका पायलट तो हमारा सांसद होगा! और अब खुद रूडी ने इसका राज खोल दिया है।

why do airplanes start flying low in Chhapra
छपरा में हवाई जहाज नीचे क्यों उड़ाने लगते हैं- फोटो : social Media

Bihar Aeroplane News: बिहार की राजनीति में राजीव प्रताप रूडी का नाम वैसे ही चमकता है जैसे आसमान में उड़ता हुआ जहाज़। पेशे से कमर्शियल पायलट और पहचान से बीजेपी का मज़बूत सियासी चेहरा, रूडी एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।अक्सर छपरा और सारण के लोग आसमान की ओर देखकर कहते हैं कि ये जो जहाज़ नीचे से गुज़र रहा है, इसका पायलट तो हमारा सांसद होगा! और अब खुद रूडी ने इसका राज खोल दिया है।

रूडी का कहना है कि यह उनका कोई निजी शौक़ या विशेषाधिकार नहीं, बल्कि तकनीकी मजबूरी है। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर जब विमान रनवे 25 पर उतरता है, तो उसका फ़्लाइट पाथ छपरा और सोनपुर से होकर ही गुज़रता है। इस दौरान विमान की ऊँचाई 36 हज़ार फीट से घटकर छपरा के ऊपर करीब 9 हज़ार फीट और सोनपुर के पास 3 हज़ार फीट रह जाती है। यही वजह है कि सारण की जनता अपने सांसद को बार-बार आसमान से गुजरते देख लेती है।

रूडी ने कहाकि लोगों को लगता है कि मैं जान-बूझकर छपरा के ऊपर जहाज़ झुकाता हूँ, लेकिन असलियत ये है कि सब कुछ ATC और विमानन नियमों के हिसाब से होता है। हां, जब मैं कॉकपिट में होता हूँ तो यात्रियों को ज़रूर बता देता हूँ कि ये मेरा संसदीय क्षेत्र है।

यही नहीं, वो फ्लाइट में यात्रियों को एक तरह का "एरियल टूर" भी देते हैं। बताते हैं कि दाईं ओर बह रही है गंगा,बाईं ओर है गंडक और सामने सिताब दियारा, जहाँ से जयप्रकाश नारायण का नाम जुड़ा है।यात्रियों को इस तरह का अनुभव किसी एयरलाइन की गाइडेड टूरिस्ट सर्विस से कम नहीं लगता।

NSIT
Nsmch

सियासी हलकों में इसे रूडी का "पब्लिक कनेक्ट" कहा जा रहा है। ज़मीन पर जनता और आसमान में मुसाफ़िर दोनों ही जगह वो अपनी पहचान दर्ज करा रहे हैं। विपक्ष चाहे लाख तंज़ कस ले, लेकिन ये बात साफ़ है कि रूडी का अंदाज़ उन्हें बाक़ी नेताओं से अलग बनाता है।

कभी संसद में धारदार भाषण, कभी सारण में ज़मीनी राजनीति, और अब आसमान से जनता को सलाम राजीव प्रताप रूडी ने साबित कर दिया है कि राजनीति हो या पायलटिंग, उनकी उड़ान हमेशा ऊँची रहती है।