LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

अनोखा ब्याह: मां की शादी देखते रहे 4 बच्चे, भड़की सास ने चप्पलों से पीटकर विदा की बेटी

बिहार के सारण (मढ़ौरा) में एक अनोखी शादी चर्चा में है। यहाँ 4 बच्चों की मां ने अपने पति के दोस्त (प्रेमी) से शादी कर ली। पति की सहमति से मंदिर में हुई इस शादी के बाद नाराज मां ने बेटी और दामाद को चप्पलों से पीट दिया।

Saran Madhowrah Unique Wedding

बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र स्थित बहुआरा पट्टी गांव में हाल ही में एक ऐसी अनोखी शादी संपन्न हुई, जो पूरे इलाके में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां चार बच्चों की एक 32 वर्षीय मां ने अपने ही पति के दोस्त से मंदिर में शादी रचाई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस विवाह को किसी और ने नहीं, बल्कि महिला के वर्तमान पति ने ही गांव की पंचायत और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में सहमति देकर संपन्न कराया।

14 साल पुराना प्रेम प्रसंग

इस अनोखे मामले की पृष्ठभूमि काफी पुरानी है, जहां महिला का अपने पति के दोस्त के साथ पिछले 14 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दरअसल, पति अपनी पत्नी को लेकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता था, जहां उसके दोस्त का घर पर आना-जाना था और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में प्रेमी भी गांव पहुंच गया और महिला के साथ रहने लगा, जिसके बाद यह पूरा विवाद मढ़ौरा थाने और ग्राम पंचायत के चौखट तक पहुंच गया।

बच्चों के सामने लिए सात फेरे

थाने और पंचायत में हुए आपसी समझौते के बाद, ग्रामीणों और पति की रजामंदी से ग्राम कचहरी के पास स्थित एक मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई। इस विवाह के दौरान सबसे भावुक और अजीब दृश्य तब देखने को मिला, जब महिला के चारों मासूम बच्चे अपनी ही मां की इस दूसरी शादी के गवाह बने। वे चुपचाप खड़े होकर अपनी मां को अपने पिता के दोस्त के साथ सात फेरे लेते हुए देखते रहे।

नाराज मां ने चप्पलों से पीटा

हालांकि, इस शादी का अंत भारी हंगामे के साथ हुआ। एक तरफ जहां पति ने अपनी पत्नी को विदा कर दिया, वहीं बेटी के इस फैसले से नाराज वृद्ध मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शादी की रस्में पूरी होते ही मां ने बीच समाज में अपनी बेटी और उसके प्रेमी (नए दूल्हे) पर चप्पलों की बरसात कर दी और पीटते हुए अपना कड़ा आक्रोश जताया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और अनोखी शादी की चर्चा अब हर जुबान पर है।