LATEST NEWS

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

Bihar Crime News: बिहार में हैवानियत भरी वारदात, बुजुर्ग की आंख में डाला तेज़ाब, निजी अंग काटा, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News:Saran:ज़िले में ऐसी नृशंस और वहशियाना वारदातें सामने आई हैं जिन्होंने पूरे इलाके में खौफ़ और सनसनी फैला दी है।

Bihar Crime News: बिहार में हैवानियत भरी वारदात, बुजुर्ग की
बुजुर्ग की आँख में डाला तेज़ाब - फोटो : SHASHI

Chapra : ज़िले में ऐसी नृशंस और वहशियाना वारदातें सामने आई हैं जिन्होंने पूरे इलाके में खौफ़ और सनसनी फैला दी है।  मांझी थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक बुज़ुर्ग की जिस हालत में लाश बरामद हुई है, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला स्थित एक घर से 55 वर्षीय सूरज प्रसाद का शव बरामद हुआ। वारदात का तरीका इतना क्रूर और अमानवीय था कि पुलिस भी हैरान रह गई। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्यारों ने पहले बुज़ुर्ग के निजी अंग को काटा, फिर उसकी आंख में तेज़ाब डाला, आंख को तेज़ धार वाले हथियार से फोड़ा, और उसके बाद चाकू से लगातार गोदकर हत्या कर दी। शव को घर के बिस्तर के नीचे छिपा दिया गया था, जिससे साफ़ है कि हत्यारे वारदात के बाद कुछ देर तक वहीं मौजूद थे।

बताया गया कि पारिवारिक विवादों के चलते मृतक के परिवार के सदस्य छपरा शहर में किराए पर रहते थे, और सूरज प्रसाद अकेले गांव वाले घर में रहते थे। मृतक के बेटे रितेश कुमार ने कहा कि उनके पिता पिछले 15 वर्षों से गांव में ही रहकर खेती किसानी करते थे। हत्या किस वजह से हुई, इस बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं है।

सूचना मिलते ही एकमा के सीडीपीओ, थानाध्यक्ष और भारी पुलिस दस्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने इकट्ठे कर जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस हत्या के हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस का कहना है कि विशेष टीमें गठित की गई हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

शशि की रिपोर्ट