LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Chapra: भीषण गर्मी को देखते हुए 20 मई तक स्कूलों में दोपहर 11 बजे के बाद सभी गतिविधियां बंद, DM अमन समीर ने जारी किया आदेश

सारण ज़िले में भीषण गर्मी के मद्देनज़र जिलाधिकारी अमन समीर ने 20 मई 2025 तक सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में 11 बजे के बाद की सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित करने का आदेश जारी किया है।

Chapra
Chapra- फोटो : social media

Chapra: सारण ज़िले में बढ़ते तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी के मद्देनज़र बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने आदेश जारी कर कहा है कि 20 मई 2025 तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) और कोचिंग संस्थानों में 11 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी।

 बच्चों को लू एवं अन्य गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाया जा सके। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि यह आदेश 12 मई 2025 से प्रभावी है और 20 मई तक लागू रहेगा। स्थिति की समीक्षा के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

न्यूज 4 नेशन की रिपोर्ट