LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Saran News: मकेर के हैजलपुर गांव पर बाढ़ का खतरा! गंडक ने बदला रुख, करोड़ों खर्च पर नतीजा सिफर

नदी की धारा गांव की तरफ मुड़ने के बाद जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने देर शाम कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। करोड़ों खर्च के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सचिव ने मानसून से पहले पुख्ता इंतजाम करने के कड़े निर्देश दिए

gandak river erosion inspection secretary chandrashekhar sin
सारण के मकेर में गंडक नदी के कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करते जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह- फोटो : Reporter

छपरा: आगामी बरसात और संभावित बाढ़ की चुनौतियों को देखते हुए बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने रविवार की देर शाम सारण जिले का दौरा किया। उन्होंने मकेर प्रखंड के अंतर्गत गंडक दियारा क्षेत्र के हैजलपुर गांव के समीप नदी द्वारा किए जा रहे कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हैजलपुर गांव पर मंडराया खतरा, नदी ने बदला अपना रुख

निरीक्षण के दौरान स्थानीय अधिकारियों ने सचिव को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए बताया कि गंडक नदी की मुख्य धारा हैजलपुर गांव की ओर मुड़ गई है। यह स्थिति पुरानी बांध से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बसे इस गांव के किनारे करीब एक किलोमीटर के दायरे में बनी हुई है, जिससे आबादी पर कटाव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव को सुरक्षित रखने के लिए पिछले वर्ष से ही विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन नदी की इस तेज धारा को पुनः मुख्य प्रवाह (मेन चैनल) की ओर मोड़ने में अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है।

करोड़ों खर्च होने के बाद भी समस्या बरकरार, ग्रामीणों ने जताई चिंता

गंडक नदी की इस भयावह स्थिति को देखते हुए सारण जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा पूर्व में भी कई बार निरीक्षण किया जा चुका है। नदी का रुख बदलने के लिए अब तक करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकल सका है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय मुखिया अनिल कुमार सिंह ने भी अधिकारियों के समक्ष अपनी गहरी चिंताएं व्यक्त कीं। हालांकि, संकट की इस घड़ी में कटाव प्रभावित क्षेत्र को बचाने के लिए मुखिया द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की अधिकारियों ने सराहना भी की।

बाढ़ से पहले सुरक्षात्मक उपाय पूरे करने के निर्देश, मुस्तैद दिखी टीम

जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि मानसून और बाढ़ की दस्तक से पहले सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय हर हाल में सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए कटाव रोकने के लिए अब प्रभावी और स्थायी समाधान की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के समय जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता और सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सहित दर्जनों वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर मुस्तैद रही।

NSIT
Nsmch