LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Saran Blast Case: सारण दुकान विस्फोट कांड में एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 2

Saran Blast Case: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में 27 जून को हुई किराना दुकान विस्फोट घटना में घायल अखिलेश राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।

Saran Blast Case

Saran Blast Case: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के नवकाढ़ा गंडक बांध ढाला पर 27 जून की रात हुई भीषण विस्फोट की घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई है। पटना में इलाज करा रहे नवकाढ़ा गांव निवासी रामेश्वर राय के पुत्र अखिलेश राय ने शुक्रवार देर शाम अंतिम सांस ली। इसके साथ ही इस विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे पहले घटना वाले दिन ही सचिन राय की मौके पर मौत हो गई थी।

अखिलेश राय की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी पत्नी पूजा देवी, माता छठिया देवी, पिता रामेश्वर राय और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। परिजनों ने बताया कि अखिलेश राय दो भाइयों में सबसे छोटे थे और चालक का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन साल का एक बेटा है, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार पर आ गई है।

Diarch GO

शव को घटना स्थल के पास बांध पर रखकर विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मकेर थाना के थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। जब अखिलेश का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को घटना स्थल के पास बांध पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के माता-पिता, भाई और बहन ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

इलाज के दौरान हुई मौत

गौरतलब है कि 27 जून की देर रात बांध ढाला स्थित दुकानदार विनय सिंह की किराना दुकान में जोरदार विस्फोट हुआ था। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दुकान का दरवाजा पूरी तरह उड़ गया और छत पर लगी एस्बेस्टस शीट दूर-दूर तक जा गिरी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस विस्फोट में सचिन राय की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल अखिलेश राय को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

NSIT
Nsmch

मामले पर पुलिस का बयान

घटना के बाद मढ़ौरा डीएसपी साबिंदर कुमार दास, सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक निलेश कुमार और जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

छपरा से धर्मेंद रस्तोगी