LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: बिहार में बालू माफियाओं का आतंक! खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला, 2 महिला पुलिसकर्मी सहित चार की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार में एक बार फिर बालू माफियाओं का तांडव देखने को मिला है। बालू माफियाओं ने खनन विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया है। इस घटना में 2 महिला पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खनन अधिकारी पर हमला
खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पुलिस और खनन विभाग के द्वारा तमाम कोशिशें की जा रही है। बावजूद इसके बालू माफियाओं का आतंक देखने को मिल रहा है। एक बार फिर बालू माफियाओं का तांडव देखने को मिला है। मामला छपरा का है। जहां बालू माफियाओं ने खनन विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया है। बालू माफिया ने खान निरीक्षक और पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और पत्थरों से अचानक हमला कर दिया। इस घटना में खान निरीक्षक, दो महिला पुलिसकर्मी और वाहन चालक सहित चार लोग घायल हो गए। 

बालू माफियाओं का आतंक 

हमलावरों ने खान निरीक्षक की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना रविवार सुबह छपरा नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा स्थित जगदम कॉलेज के पास हुई। घायल खान निरीक्षक और चालक का अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमलावर बालू लदा ट्रैक्टर, बाइक और पकड़े गए आरोपित को जबरन छुड़ा कर ले गए। हालांकि बाद में ट्रैक्टर का टायर पंक्चर हो जाने के कारण पुलिस ने उसे फिर जब्त कर लिया।

Diarch GO

अवैध बालू पकड़ने गए थे अधिकारी

जानकारी के अनुसार खान निरीक्षक प्रदीप कुमार महिला पुलिस बल के साथ जगदम कॉलेज ढाला के पास अवैध बालू लदे वाहनों की जांच के लिए निकले थे। इसी दौरान वहां एक सफेद बालू लदा ट्रैक्टर मिला। जांच के दौरान चालक के पास ऑनलाइन चालान नहीं पाया गया, जिसके बाद खान निरीक्षक ने ट्रैक्टर को थाने ले जाने का निर्देश दिया। इसी बीच मौके पर कुछ ‘पासर’ पहुंच गए, जो अवैध वाहनों को पुलिस से बचाकर निकालने का काम करते हैं। खान निरीक्षक ने होमगार्ड के जवान से एक पासर को वाहन में बैठाने को कहा। गाड़ी में बैठते ही उसने मोबाइल से अपने साथियों को बुला लिया। 

लाठी डंडे से हमला 

कुछ ही देर में करीब 20 से 25 लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और खान निरीक्षक व उनके चालक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर चलाकर सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उस समय रेलवे ढाला बंद रहने के कारण अधिकारी, चालक कुलदीप और महिला पुलिसकर्मी हमलावरों के बीच फंस गए और उन्हें चोटें आईं।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह, सदर एसडीओ नितेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। भागने के दौरान पुलिस ने एक लाइनर का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

बालू तस्करों के खिलाफ छापेमारी

दरअसल, खान निरीक्षक पर हमले के बाद जिला पुलिस ने बालू कारोबारियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस और जिला खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के मौना चौक के पास बिना वैध चालान के बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।