LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar CM News: अब लापरवाही नहीं चलेगी! सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर विकास तक अधिकारियों को सख्त चेतावनी, 211 नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा

Bihar CM News: मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों और डॉक्टरों को सीधे चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पतालों के डॉक्टर अब सामान्य बीमारी में मरीजों को बड़े अस्पतालों, खासकर पटना रेफर नहीं कर पाएंगे।

 Samrat Choudhary Big Warning No More Negligence 211 New Col
सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान- फोटो : reporter

Bihar CM News: सम्राट चौधरी ने मंगलवार को डुमरी बुजुर्ग में सहयोग शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास योजनाओं को लेकर बड़ा और सख्त संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त एक्शन का संकेत

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों और डॉक्टरों को सीधे चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पतालों के डॉक्टर अब सामान्य बीमारी में मरीजों को बड़े अस्पतालों, खासकर पटना रेफर नहीं कर पाएंगे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि बिना गंभीर कारण किसी मरीज को पटना रेफर किया गया तो संबंधित सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य जिला और अनुमंडल स्तर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।सम्राट चौधरी ने दावा किया कि 15 अगस्त तक राज्य के सभी जिला और अनुमंडल अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर दी जाएंगी।

Diarch GO

सारण के लिए बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा

इस मौके पर सारण जिले के विकास को लेकर कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का भी ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस क्षेत्र को गोद लेने का जो वादा किया गया था, उस पर तेजी से काम हो रहा है।

सबसे बड़ी घोषणा छपरा में “गंगा-अंबिका पथ” के निर्माण को लेकर की गई। यह परियोजना पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित की जाएगी, जिससे शहर की खूबसूरती और यातायात दोनों में बड़ा बदलाव आएगा।इसके अलावा नोएडा की तर्ज पर एक आधुनिक शहर बसाने की योजना पर भी काम शुरू हो चुका है। साथ ही बाबा हरिहरनाथ के नाम पर नई आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

NSIT
Nsmch

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बड़ा सहारा

शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्यभर में 211 नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा भी की गई। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें दूसरे राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

सरकार का साफ संदेश

इस पूरे आयोजन के जरिए सरकार ने साफ संकेत दिया है कि विकास योजनाओं की रफ्तार तेज करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर अब सख्ती से काम किया जाएगा। अधिकारियों को यह संदेश दे दिया गया है कि जनता की सुविधाओं में कोताही अब भारी पड़ सकती है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार