LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Chhapra News:जयमाला से पहले फैली अफवाह, मंडप से भागा दूल्हा,फेरों से पहले बाराती बने कैदी,पुलिस ने ऐसे कराई शादी

Chhapra News:दुल्हन को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर दूल्हा और उसके परिजन बारात छोड़कर फरार हो गए, वहीं लड़की पक्ष ने दर्जनों बारातियों को बंधक बना लिया। ...

Chhapra News
जयमाला से पहले फैली अफवाह- फोटो : Reporter

Chhapra News: सारण जिले के भेल्दी प्रखंड स्थित हाकम गांव में शनिवार को एक बेहद अनोखी और नाटकीय शादी चर्चा का विषय बन गई। जहां दुल्हन को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताकर दूल्हा और उसके परिजन बारात छोड़कर फरार हो गए, वहीं लड़की पक्ष ने दर्जनों बारातियों को बंधक बना लिया। मामले ने जब तूल पकड़ा, तो पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता में 12 घंटे बाद विवाह संपन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार, हाकम गांव निवासी बाहरन महतो की पुत्री सुगंती कुमारी की शादी डोरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर बिनटोली गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार से तय हुई थी। शुक्रवार रात धूमधाम से बारात पहुंची और सभी रस्में चल रही थीं। इसी दौरान किसी ने दूल्हे को बताया कि दुल्हन मानसिक रूप से अस्वस्थ है।यह सुनते ही दूल्हा धीरज कुमार अपने पिता के साथ बारात छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने आक्रोश में आकर कई बारातियों को बंधक बना लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और विवाह समारोह तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी थाना पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। लगभग 12 घंटे तक चले समझाइश और बातचीत के बाद शनिवार की शाम को विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी और जनप्रतिनिधि खुद बाराती बनकर शादी में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। भेल्दी थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह पूरी स्थिति एक गलत सूचना के कारण उत्पन्न हुई थी। बाद में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक समझा-बुझाकर विवाह संपन्न कराया गया। 

विवाह के बाद वर-वधु को पुलिस की निगरानी में विदा किया गया। इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वहीं, यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे "फिल्मी सीन" से कम नहीं बता रहे हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- शशिभूषण सिंह