LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं, रवि किशन को खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब, पवन सिंह की पत्नी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

मैं धर्म का विरोधी नहीं, धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी

chhapra  - मैं धर्म का विरोधी नहीं हूं मैं भी धार्मिक हूं लेकिन मैं धर्म के नाम पर वोट मांगने का विरोधी हूं। जो लोग वोट के लिए धर्म का नाम लें एक दूसरे को लड़ाते हैं, मैं उसका विरोधी हूं उक्त बातें छपरा विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने रविवार को देर रात बात करते हुए की।

 खेसारी लाल यादव ने कहा कि आज छठ पूजा के पावन पर्व के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।आज छठ महापर्व के दौरान मेरी इच्छा थी कि छपरा के हर छठ घाट पर जाकर छठी मैया का आशीर्वाद लें, लेकिन छठ महापर्व पर श्रद्धालू की भीड़ एवं समर्थकों द्वारा सेल्फी लेने की होड़ के कारण श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इन बातों को ध्यान में रखकर हर छठ घाट पर जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। 

भाजपा सांसद रवि किशन द्वारा दिए गए बयान कि ‘भाई भी यदि अधर्मी हो जाता है तो उस पर भी तीर चलेगा’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं अधर्मी नहीं हूं, मैं धर्म का विरोधी नहीं हूं। मैं धार्मिक व्यक्ति हूं, लेकिन मैं धर्म के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों का विरोधी हूं। धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने वालों का विरोधी हूं। मैं मंदिर बनने का विरोधी नहीं हूं लेकिन मैं मंदिर बनने के साथ साथ कॉलेज बनाने की भी बात करता हूं। 

भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी द्वारा राजद समर्थक कुछ लोगों के गाली गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए लोगों को जात धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करते हैं।

NSIT
Nsmch

 लेकिन मैं जातिवादी नहीं हूं, मैं जात की बात नहीं करता हूं। खेसारी जमात की बात करता है लेकिन कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं, प्रशासन ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें। छपरा से खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं और मैं किसी को अपमानजनक शब्द नहीं बोला हूं ऐसे में किसी और के वीडियो को मेरे से जोड़ना कहां तक सही है। 

छपरा के वर्तमान विधायक सीएन गुप्ता द्वारा खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए बैल बुद्धि कहे जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि शिक्षा जरूरी है, लेकिन शिक्षा खुद के लिए जरूरी नहीं है। समाज के लिए जरूरी है। आप खुद पढ़कर समाज के लिए क्या किये है। छपरा ने आपको दस साल दिये इन दस सालों में आपने छपरा के लिए क्या किया।

 दस साल में एक बच्चा बड़ा हो जाता है, लेकिन इन दस सालों में आपने क्या किया है। फिर ऐसी शिक्षा का क्या फायदा इससे अच्छा तो बैल बुद्धि होना ही ठीक है जो कम से कम छपरा के विकास के लिए प्रयास तो कर रहा है।

पिछला विधानसभा चुनाव एक दूसरे के खिलाफ लडने वाले चिराग पासवान एवं नीतीश कुमार के घर इस बार चिराग पासवान के खरना प्रसाद खाने के सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह अच्छी चीज है। व्यक्तिगत संबंध और राजनीति दोनों अलग अलग चीजें हैं आप किसी की नीति के विरोधी हो सकतें हैं व्यक्ति के नहीं।

अक्षरा सिंह द्वारा खेसारी लाल यादव को सपोर्ट नहीं करने एवं पवन सिंह की पत्नी का समर्थन करने संबंधी सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि उनका धन्यवाद आखिर वो किसी का समर्थन तो कर रहीं हैं। उनके समर्थन से उन्हें फायदा मिलता है तो अच्छी बात है। 

पवन सिंह की पत्नी द्वारा एक दिन के लिए खेसारी लाल यादव के चुनाव प्रचार में आने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह की पत्नी के उम्मीदवार बनने के बाद इस संबंध में उनकी कोई बात नहीं हुई है। 

पहले एक बार बात हुई थी तब मैंने कहा था कि चंदा चुनाव लड़ेंगी तो मैं आपके लिए प्रचार में आऊंगा लेकिन अचानक से चीजें बदल गई है और मैं खुद यहां से चुनाव लड़ रहा हूं और मैं यहां व्यस्त हूं यदि फिर भी मुझे समय मिलेगा तो मैं उनके प्रचार के लिए जाउंगा

रिपोर्ट -- शशि कुमार