LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Rail project - सारण जिले को रेलवे ने दी तीन बड़ी सौगात, जगह का निरीक्षण करने पहुंचे रेल अधिकारी, लोगों को होगा बड़ा फायदा

Rail project - सारण जिले के लिए रेलवे ने तीन बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है। आज रेलवे अधिकारियों ने जगह का निरीक्षण किया है।

Rail project - सारण जिले को रेलवे ने दी तीन बड़ी सौगात, जगह
सारण में तीन रेल परियोजनाएं होगी शुरू- फोटो : NEWS4NATION

Chhapra - सारण जिले को रेलवे की तरफ से तीन और बड़ी परियोजनाएं मिलती नजर आ रही है. इनमें एकमा रेलवे स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी ढाला पर रेल ओवर ब्रिज और छपरा शहर से सटे 51 नंबर श्याम चक ढाला से जगलाल राय कॉलेज तक एप्रोच रोड शामिल है. इस रोड का कनेक्शन श्याम चक रेल ओवर ब्रिज से रहेगा. बुधवार को रेलवे के अधिकारियों और सांसद के प्रतिनिधि ने इन तीनों योजनाओं के लिए भूमि का निरीक्षण किया. इस क्रम में एक संयुक्त रिपोर्ट भी रेल मंत्रालय को भेज दिया गया है.

क्या कहा गया रिपोर्ट में

तीनों योजनाओं के लिए जो संयुक्त रिपोर्ट रेलवे को भेजा गया है इसमें सकारात्मक पहल की गई है और उम्मीद है कि तीनों योजनाएं स्वीकृत हो जाएंगे और एक बड़ी आबादी को राहत मिलेगी ही यातायात व्यवस्था भी जिले की सुलह हो जाएगी. रिपोर्ट में कहा गया है की एकमां _चैनवा समपार से 680 और एकमा-चैनवा 678  पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाने के लिए निरीक्षण किया गया जबकि छपरा शहर के पास बंद समपार से 51 रेलवे फाटक का भी निरीक्षण किया गया जहां जगलाल राय कॉलेज से नवनिर्मित रेल ओवर ब्रिज तक एप्रोच रोड बनाना है.

 इसमें जो तथ्य सामने आए उसके अनुसार एकमा स्टेशन के रेलवे फाटक पूर्वी और पश्चिम में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए प्राइवेट जमीन का अधिग्रहण करना पड़ेगा. इसके अलावा 67बी रेलवे फाटक के दोनों तरफ एप्रोच रोड भी गिरना पड़ेगा तब जाकर रेल ओवर ब्रिज निर्माण किया जा सकता है. 

छपरा के 51 नंबर रेलवे ढाला से जगलाल राय चौधरी कॉलेज तक एप्रोच रोड बनाया जा सकता है इसमें कोई परेशानी नहीं है. यह बन जाता है तो कई मोहल्ला और गांव के लोगों को फायदा होगा. थ्री मैन कमिटी ने जांच रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेज दी है. इस कमेटी में मंडल सहायक अभियंता सिवान, आई ओ डब्ल्यू, सांसद के प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह थे.

NSIT
Nsmch

लोगों ने कहा 2026 का यह गिफ्ट होगा

अधिकारियों के विजिट के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि ऐसा हो जाता है तो 2026 का हम लोग के लिए उपहार हो जाएगा. महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कि यह अनुशंसा हम लोगों के लिए वरदान साबित होगा. चै

त्येंद्र नाथ सिंह, चितरंजन सिंह, पंकज कुमार सिंह , राकेश सिंह, पप्पू सिंह, बलराम सिंह ,प्रमोद सिंह, विकास कुमार, सिद्धेश्वर सिंह ,रंजीत कुमार, शिवजी शाह ,सत्येंद्र सिंह आदि ने कहा कि एकमां में तो प्रतिदिन 5000 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा. वही छपरा के मगाइडीह, करींगा, जलालपुर रोड, जगलाल राय कॉलेज कॉलोनी समेत 10000 से अधिक लोगों को लाभ होगा.

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट